छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

युवती ने किया शादी से इंकार, प्रेमी ने काटा गाला…

युवती ने किया शादी से इंकार, प्रेमी ने काटा गाला…
Share

अंबिकापुर : अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी क्षेत्र के दर्रीपारा में शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती का गाला काट दिया। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, युवती का पूर्व प्रेमी शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इंकार करने पर युवक ने धारदार हथियार से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मणिपुरी चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मणिपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवती का बयान लिया गया है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार युवती की स्थिति खतरे से बाहर है।

बताया गया कि आरोपी और युवती साथ में काम करते थे. इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। आरोपी युवक और युवती मणिपुर चौकी क्षेत्र के एक सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे थे, जहां युवक ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती के इंकार करने पर धारदार हथियार से गले पर वार कर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी लगते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच में जुट गई, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 



Share

Leave a Reply