BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के ये रिटायर्ड इंजीनियर हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, खाते से उड़े 20 लाख रुपये

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के ये रिटायर्ड इंजीनियर हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, खाते से उड़े 20 लाख रुपये
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है |

जानकारी के अनुसार ये घटना आमानाका थाना क्षेत्र का है जहां महावीर अपार्टमेंट निवासी 73 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर पारसनाथ पाठक अब तक कि सबसे बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए है। घटना गुरुवार की है जब उन्हें अज्ञात कॉल धारक ने कॉल कर बैंक खाता में KYC अपडेट करवाने की बात कहते हुए झांसे में लिया जिसके बाद पारसनाथ ने टाटीबंध स्थित अपने SBI बैंक के खातों की जानकारी ठग से साझा की। इसके तुरंत बाद ही पारसनाथ के तीनों बैंक खाता से किस्तों में उनके जीवन भर की ज़मा पूंजी कुल 20 लाख रुपए उड़ा लिए गए।

इस घटना की लिखित शिकायत पारसनाथ के पुत्र पुलकित पाठक ने आमानाका थाना में दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने 2 अज्ञात मोबाइल नम्बर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर सायबर सेल को मामले की जांच के लिए जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रांसक्शन कुल 50 से 60 किस्तों में हुए है और इसमें इंटरनेट बैंकिंग का इस्तमाल किया गया है। रायपुर साइबर सेल आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।



Share

Leave a Reply