छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रायपुर के WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव में इस बार शामिल होंगे सीरियल के राम-सीता

रायपुर के WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव में इस बार शामिल होंगे सीरियल के राम-सीता
Share

 रायपुर: रायपुरियंस के लिए एक अच्छी खबर है कि सीरियल रामायण के राम और सीता जल्द ही राजधानी में आने वाले हैं। दरअसल, रायपुर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी दशहरा उत्सव में इस बार सीरियल रामायण के राम और सीता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाले हैं। आयोजन समिति ने इस बार सीरियल में भगवान राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखलिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।


विधायक, महापौर, कलेक्टर, एसएसपी और नगर निगम आयुक्त ने लिया जायजा

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, महापौर एजाज ढेबर, सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधे श्याम विभार और विधायक कुलदीप जुनेजा ने शनिवार को WRS मैदान पहुंचकर तैयारियाें का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी और आयोजन समिति से जुड़े लोग वहां पहुंचे थे। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

आयोजन को दिया जा रहा भव्य स्वरूप
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधे श्याम विभार ने बताया, कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

5 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा उत्सव
कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस बार पांच अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाना है।

52 साल से हो रहा है आयोजन
आयोजकों ने बताया, रायपुर के WRS कॉलोनी के मैदान में पिछले 52 साल से दशहरा उत्सव का आयोजन हो रहा है। राज्य गठन के बाद यह राजधानी का सबसे प्रमुख दशहरा आयोजन बन गया है। सभी मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल होते रहे हैं। यहां रावण दहन देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था। मगर इस बार एक बार फिर से ये आयोजन काफी भव्य होने वाला है।



Share

Leave a Reply