छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

ऐतिहासिक होगा कल का कार्यकर्ता सम्मेलन : अरुण साव

ऐतिहासिक होगा कल का कार्यकर्ता सम्मेलन : अरुण साव
Share

 रायपुर। भाजपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर होंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा काफी तैयारियां कर रही है। कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए आज पार्टी के तमाम दिग्गज साइंस कालेज मैदान पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आने वाले चुनाव की तैयारियों पर रोशनी डालेंगे। सभा के बाद जेपी नड्डा एकात्म परिसर में कोर ग्रुप और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, यह 22 सालों का सबसे बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम सथल का अवलोकन करने के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि सभा में 51 हजार कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। श्री साव ने कहा कि, कल का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि, आने वाले चुनाव की तैयारियों का कल से आह्वान होगा।

हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अफसरों के साथ श्री नड्‌डा के काफिले की मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से चर्चा की। तेलीबांधा थाने से लेकर गौरव पथ, जेल रोड परिसर तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा।



Share

Leave a Reply