छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक हादसा : तेज रफ़्तार ने ली 3 युवकों की जान

दर्दनाक हादसा :  तेज रफ़्तार ने ली 3 युवकों की जान
Share

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक जोरदार सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई है। एक बाइक में सवार तीनों युवक खड़े ट्रक से जाकर टकरा गए। स्पीड ज्यादा होने की वजह से हादसा गंभीर हो गया और तीनों की जान चली गई।

 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर जा रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे-49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। युवकों के बैग से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं। तीनों युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा जांजीगर थाना क्षेत्र में बनारी के पास हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा FCI गोदाम के पास हुआ। वहां पर धान परिवहन के लिए ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके शवों को जांजगीर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

युवकों के शवों के पास उनके मोबाइल भी बरामद हुए हैं। तीनों मोबाइल लॉक थे। ऐसे में पुलिस को उससे भी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मोबाइल लॉक खुलवाने और बाइक के नंबर के आधार पर पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी सामने आ रहा है कि तीनों जिले के बाराद्वारा क्षेत्र के रहने वाले थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
 



Share

Leave a Reply