छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक सड़क हादसा : देर रात तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, 1 की मौके पर ही मौत अन्य घायल....

दर्दनाक सड़क हादसा : देर रात तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, 1 की मौके पर ही मौत अन्य घायल....
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार हादसे का कारण बना है। शहर के खम्हारडीह इलाके के राजीव नगर में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार राजीव नगर गेट के सामने डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक के अलावा एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। सभी दोस्त हैं और दलदल सिवनी से रायपुर के मरीन ड्राइव की ओर से घूमने आ रहे थे। बाकी लोगों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइ-10 कार क्रमांक सीजी- 04 एमएल 6589 को शिवाजी नगर, दलदल सिवनी निवासी राकेश साहू चला रहे थे।

अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना स्थल पर ही राकेश साहू की मौत हो गई है। उनके साथ उनके दोस्त अर्जुन बानखेड़े को चेहरे पर चोट आई है। वहीं दो साथी सुरेंद्र वर्मा और नंदनी वानखेड़े सकुशल है। घटनास्थल पहुंचने के बाद खम्हारडीह पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

 



Share

Leave a Reply