छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने की बड़ी घोषणा: बिलासपुर में इस महीने से शुरू होगी हवाई सेवा

 केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने की बड़ी घोषणा: बिलासपुर में इस महीने से शुरू होगी हवाई सेवा
Share

रायपुर। बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- `हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है, हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी।`

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस काँफ्रेंस में बिलासपुर से शुरू होने वाली उड़ान सेवा के रूट को लेकर भी बातें बतायी। उन्होंने कहा कि जब हम एयर कनेक्टविटी देते हैं, तो उसके रूट की प्लानिंग करते हैं। हमने नई दिल्ली, प्रयागराज, जबलपुर, भोपाल और बिलासपुर का रूट बनाया है। हम चाहते हैं कि देश में इंटरनेशनल रूट भी तैयार हो, जैसे यूएस, कनाडा जाने के लिए हमें पहले सिंगापुर या दुबई जाना होता है। हम चाहते हैं कि देश में ही ऐसा रूट बने, जिसके सीधे यूएस या कनाडा की फ्लाइट देश से ही शुरू हो जाये।


 


Share

Leave a Reply