छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

VIDEO : सरकार की औकात नहीं है 34% भत्ता देने की, छत्तीसगढ़ में नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी ज्यादा हो गया है : मंत्री टीएस सिंहदेव

VIDEO : सरकार की औकात नहीं है 34% भत्ता देने की, छत्तीसगढ़ में नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी ज्यादा हो गया है : मंत्री टीएस सिंहदेव
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार लाख शासकीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से कार्य बाधित हो रहे हैं। पिछले 7 दिनों से शासकीय कर्मचारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अपनी मांग को लेकर बातचीत करने पहुंचे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हड़ताली कर्मचारियों और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच बातचीत का वायरल वीडियो अब राजनितिक मुद्दा बन गया है।

इस वायरल वीडियो में टीएस सिंहदेव हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत करते नजर आ रहे है। महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर सिंहदेव उन्हें समझाते हुए नजर आ रहे हैं कि प्रदेश में 34% महंगाई भत्ता संभव ही नहीं है। क्योंकि सरकार के पास पैसा ही नहीं है। जितना आपको दे रही है उतना आपको सरकार दे रही है न। इतना ही नहीं टीएस सिंहदेव यह भी कह रहे हैं कि यहां नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में नियमितीकरण की बात सहित अन्य मुद्दों को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव आंदोलनकारियों को समझते नजर आ रहे हैं।

इस बातचीत का वीडियो वायरल होने पर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। रमन सिंह ने ट्वीट कर कह है, कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री खुद कह रहे हैं, सरकार के पास पैसे देने की औकात नहीं है। भूपेश बघेल जी के कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर दिवालिया कर दिया है। न वेतन देने के पैसे हैं, न ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मिस्टर बंटाधार हैं!



Share

Leave a Reply