छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

वैक्सिन की कमी पर विकास उपाध्याय ने केन्द्र पर साधा निशाना

 वैक्सिन की कमी पर विकास उपाध्याय ने केन्द्र पर साधा निशाना
Share

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भारत में वैक्सिन की कमी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा,विदेशों को वैक्सीन बांटने या बेचने के चलते आज भारत का अपना वैक्सीनेशन ड्राइव प्रभावित हो रहा है। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से आव्हान किया है कि आप लोगों ने भाजपा के 11 में से जिन 9 सांसदों को चुन कर दिल्ली भेजा वो सब गूंगे हो गए हैं। अब समय आ गया है कि इनको 2024 के चुनाव में सबक सिखाया जाए। सिर्फ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है,जो अपनी जिम्मेदारी युवाओं की सुरक्षा के लिए निभा रही है। विकास उपाध्याय ने जारी बयान में कहा,अगर मोदी सरकार करोड़ो के तादात में वैक्सीन विदेश न भेजती, तो आज भारत में वैक्सीन की कमी नहीं पड़ती।उन्होंने बताया भारत ने अब तक 6.45 करोड़ डोज़ विदेशों को भेजे हैं और भारत में करीब 9 करोड़ डोज की खपत हुई है। 57 फीसद डोज भारत में खर्च हुई हैं और बाकी 43 फीसद बाहरी मुल्कों को दी गई हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो आज यदि ये 43 फीसदी डोज भारत में मौजूद रहते तो वैक्सिनेशन के लिए किसी भी राज्य को परेशानी नहीं होती। परन्तु भाजपा ने संक्रमण खत्म होने का इसके पहले ही घोषणा कर जश्न मनाना शुरू कर दिया जिसे देश आज भुगत रही है।


Share

Leave a Reply