छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में उत्तर हवाओं का आना शुरू, मौसम शुष्क हुआ, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में उत्तर हवाओं का आना शुरू, मौसम शुष्क हुआ, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ में उत्तर हवाओं का आना शुरू हो गया है, जिसके कारण शनिवार को मौसम शुष्क रहा, वहीं रविवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
स्थानीय मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम, बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। इसी प्रकार न्यूनतम तापमानों में प्रदेश में विशेष परिवर्तन हुए। बस्तर संभाग में सामान्य से चिन्हांकित अधिक, रायपुर संभाग में अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में आज सबसे कम नयूनतम तापमान 7.2 से. अंबिकापुर में दर्ज किया गया, वहीं राजधानी रायपुर में 14.4 से., बिलासपुर 12.6, पेण्ड्रा रोड 9.1, अंबिकापुर 7.2, जगदलपुर 15.5, दुर्ग 12.2 एवं राजनांदगांव में 15.1 से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
श्री चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है तथा प्रदेश में मुख्यत: आकाश साफ है इसलिए प्रदेश में 2 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
 



Share

Leave a Reply