छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के हालात, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के हालात, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Share

 CG Weather Update : दिसंबर का पहला पखवाड़ा पार करने के बाद ठंड ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जशपुर, कोरिया, मैनपाट, बलरामपुर, पेण्ड्रा रोड और कवर्धा में ओस की बूंद जम गई है। रायपुर-बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में अभी हालात सामान्य बनी हुई है।

रविवार से छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है, तापमान के नीचे गिरते ही ठंड में इजाफा होने लगा है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। कई जिलों में तो शीतलहर जैसे स्थिति निर्मित होने की संभावना बढ़ गई है, ऐसे में अगले एक माह में अच्छी ठंड पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश में आज दिनांक 19 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले दो -तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी।

छग मौसम विभाग (CG Weather Forecast) की मानें तो उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। अंबिकापुर, कबीरधाम और पेंड्रा से लेकर कवर्धा के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री पर आ गया है। मैनपाट और जशपुर के पंडरापाठ इलाकों में पारा 4 डिग्री तो राजधानी रायपुर में भी 24 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री गिरकर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है।



Share

Leave a Reply