BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना

उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं ने आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ का त्यौहार धूम-धाम से मनाया। महादेव घाट सहित शहर के तालाबों में लोग पहुंचे और पूरे विधि विधान ने सूर्य की पत्नी उषा को अर्घ्य दिया। कोरोना के चलते इस बार वृद्धजन और बच्चे पूरी तरह से दूर रहे।
शहर के विभिन्न आयोजन समितियों का कहना है कि कोरोना के चलते इस साल श्रद्धालुओं की संख्या लगभग आधी रही। अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठी मइया से परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी।

Also Read: आज दिनांक 21 नवम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
छठ महापर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही नदी तालाबों में आस्था का सैलाब है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया। इस बीच लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सूर्य की पत्नी उषा को अर्घ्य देकर छठ का समापन किया। छठ पूजा के पहले दिन पहले नहाय खाय से शुरुआत होती है। इसके बाद खरना किया जाता है। षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें संध्या अर्घ सूर्य देव को अर्पित किया जाता। इंदौर में कोरोना काल मे भी महिलाओं ने छठ पूजा पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ समाप्त की। इंदौर में कोरोना के चलते बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आयोजन नहीं किए गए। लेकिन सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए समाज के लोग एक साथ सूर्य भगवान को अस्थाई कुंड पर अर्घ्य दिया। भजन गाए और छठी मईया से जल्दी कोरोना महामारी खत्म करने की प्रार्थना की।
बिलासपुर के तोरवा छठ घाट में हजारों छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों के 36 घंटे के कठोर व्रत और छठ महापर्व का समापन हो गया। व्रतियों ने अपने परिवार प्रदेश व देश की सुख समृद्धि के साथ इस बार कोविड संक्रमण से मुक्ति की भी मनोकामना की। गौरतलब है कि इस बार प्रशासन ने छठ महापर्व के सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद पूरे आस्था के साथ व्रतियों ने अपने घर व अलग अलग घाटों में जाकर छठी मइया की उपासना की।
 



Share

Leave a Reply