छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

151 ग्रामों में मोबाईल इस्तेमाल पर नक्सलियों ने लगाई पाबंदी, जाने क्या है पूरा मामला...

151 ग्रामों में मोबाईल इस्तेमाल पर नक्सलियों ने लगाई पाबंदी, जाने क्या है पूरा मामला...
Share

नक्सलियों एवं गांजा तस्करों पर बढ़ते दबाव से मुखबिरी रोकने जारी किया है तुगलकी फरमान, अण्ड्रापाली के आरापदर गांव के नोटिस बोर्ड पर लिखा 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटे ओडि़शा के मलकानगिरी जिले के बालीमेला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के कट ऑफ एरिया में बसे 151 गांवों में दहशत बढ़ गई हैं। इस इलाके में नक्सलियों ने मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि यदि किसी के पास मोबाइल मिला या इस्तेमाल करता पाया गया तो उसे जन आदालत में मौत की सजा दी जाएगी। यह फरमान न केवल ग्रामीणों के लिए है बल्कि वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी है। दहशत में लोगों ने अपने पास मोबाइल रखना छोड़ दिया है। नक्सलियों तथा गांजा तस्करों पर बढ़ते दवाब और मुखबिरी रोकने नक्सलियों ने इलाके में मोबाइल पर बैन लगा दिया है।
 
चित्रकोण्डा के कट ऑफ एरिया में विकास के लिए ओडि़शा सरकार ने इसे स्वाभिमान अंचल का नाम दिया है। वहीं शनिवार को इलाके के जोड़ाआम्बा पंचायत के हंतालगुड़ा गांव में बीएसएफ का पहला कैंप खोला गया है। कैंप के खुलने से स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ स्वागत किया है। विकास से अछूते इलाके में सरकार और पुलिस के बढ़ते कदम से युवा वर्ग भी काफी उत्साहित है। वहीं नक्सलियों तथा गांजा तस्करों पर बढ़ते दवाब और मुखबिरी रोकने नक्सलियों ने इलाके में मोबाइल पर बैन लगा दिया है। कट ऑफ एरिया में काम कर रहे शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए इससे काफी परेशानियां उत्पन्न हो गई हैं। नक्सलियों ने अपना पैगाम प्रमुख पंचायत अण्ड्रापाली के आरापदर गांव के सरकारी नोटिस बोर्ड पर लिखा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर सरकारी बोर्ड पर चेतावनी लिखी गई है। इसमेंं कहा गया है कि अगर ग्रामीण मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहें तो उन्हें पहले अनुमति लेनी होगी।

विकास से कोसों दूर चित्रकोण्डा ब्लॉक का कट ऑफ एरिया नक्सलियों का सुरक्षित पनाहगार रहा है। यहां नक्सलियों ने 29 जून 2008 को आंध्र प्रदेश के ग्रे हाउंड जवानों पर हमला कर 38 जवानों को मार गिराया था वहीं फरवरी 2011 में तत्कालीन कलेक्टर आर विनिल कृष्णा का अपहरण कर लिया था। यह इलाका नक्सलियों द्वारा गांजे की खेती कराने को लेकर भी चर्चित है। पहले इन गांवों तक पहुंचने के लिए जलमार्ग ही एकमात्र सहारा था पर 27 जुलाई 2018 को इस इलाके में गुरुप्रिया सेतु के लोकार्पण के साथ ही नक्सलियों और सरकार के बीच यहां सीधी लड़ाई शुरू हो गई है।

Share

Leave a Reply