छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सार्वजनिक स्थलों में नशाखोरी करने वालो पर अब पुलिस ने शुरू की कार्यवाही...

सार्वजनिक स्थलों में नशाखोरी करने वालो पर अब पुलिस ने शुरू की कार्यवाही...
Share

कोरबा। सार्वजनिक स्थलों में नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने पाली थाना में की है। जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने ऐसे सभी सार्वजनिक स्थलों में कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। सप्ताह भर से लगातार शराबियों के खिलाफ  कार्रवाई व समझाइश के बाद छोड़ दिया जाता था, लेकिन कई हठधर्मिता दिखाने वालों एवं दुव्र्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मंशा पुलिस ने बनाई है।


नगर में क्रिके ट स्टेडियम, आइटीआइ चौक, रंगोले जंगल, शराब भ_ी जंगलए मुक्तिधाम स्टेडियम, हाईस्कूल खेल मैदान, गार्डन, कॉलेज चौकए कोसाबाड़ी, छिंदपारा रोड, अलगीडांड़ रोड, सराईपाली रोड, रंगोले रोड, मरघटिया भाटा आदि स्थानों पर रोजाना शाम ढलते ही मदिरा प्रेमियों का जमघट लग जाता है। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी जाते हैं। सुबह बड़ी संख्या में चखना सामग्री के अवशेष, खाली बोतलें, डिस्पोजल आदि बिखरे रहते हैं। वहीं खेल मैदान में शराब का सेवन करने के पश्चात खाली बोतलों को फोड़कर फेंक दिया जाता है। शराबियों की शिकायत थाना प्रभारी से शिकायत की गई थी। जिसके बाद सप्ताह भर से प्रतिदिन पुलिस ने अभियान चला रखा है। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले शराबियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली है। साथ ही मांग रखी है कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share

Leave a Reply