छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

एक बार फिर भिलाई में 8 साल की मासूस से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग...

एक बार फिर भिलाई में 8 साल की मासूस से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग...
Share

पुलिस का कहना है कि मामले की अभी विवेचना की जा रही है

रायपुर। लगातार हो रही रेप की घटनाओं में कमी आने की जगह में इजाफा हो रहा है। रेप जैसे जघन्य अपराध में पूरे देश में फांसी की मांग की जा रही है। उसके बावजूद रेपिस्ट बेखौफ होकर दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी थाना अंतर्गत शिवाजी नगर वार्ड 9 में घटित होने की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर वार्ड 9 में मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास पड़ोस के रहने वाले बबलू आयु 24 वर्ष के द्वारा एक मासूम बच्ची उम्र 8 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना की जानकारी मासूम द्वारा अपने परिजनों को देने पर कुम्हारी थाना पहुंचकर अनाचारी के खिलाफ लिखित में शिकायत की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी थाने में महिला स्टाफ की कमी बताकर परिजनों को महिला कांस्टेबल के आने के बाद चिकित्सकीय मुलाहिजा की कार्यवाही के बाद ही मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वार्ड 9 शिवाजी नगर के 15 से 20 लोग थाने पहुंचकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया है। थाने से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर थाना स्टाफ ने विवेचना जारी होने की जानकारी दी।

Share

Leave a Reply