नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए अभ्यर्थी युवतियों से रकम की मांग, बदनीयती और भ्रष्ट नीतियों वाली प्रदेश सरकार बेनक़ाब : भाजयुमो

स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए अभ्यर्थी युवतियों से रकम की मांग, बदनीयती और भ्रष्ट नीतियों वाली प्रदेश सरकार बेनक़ाब : भाजयुमो
Share

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने दुर्ग संभाग के बालोद में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी युवतियों से रकम की मांग किए जाने के सामने आए मामले को लेकर इसे प्रदेश सरकार की बदनीयती और भ्रष्ट नीतियों का बेनक़ाब होना बताया है। श्री साहू ने कहा कि इस मामले ने भी साफ़ कर दिया है कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ का नारा महज़ चुनावी ढोल था जिसकी पोल अब खुलती जा रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और प्रदेश सरकार ने कमीशनखोरों को सत्तावादी संरक्षण प्रदान कर प्रदेश को लूटने के लिए खुला छोड़ दिया है जो प्रदेशभर में जी-भरकर ‘वसूली’ करने में लगे हैं। श्री साहू ने कहा कि अभ्यर्ती युवतियों की मदद के नाम पर की जा रही इस तरह की वसूली तत्काल बंद की जाए अन्यथा भाजयुमो को सड़क की लड़ाई लड़ने उतरना पड़ेगा। एक तो प्रदेश सरकार बेरोज़गारों के साथ धोखाधड़ी करके उन्हें निराशा के गर्त में धकेल चुकी है, ऊपर से उन्हें रोज़गार तो दूर, बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर एक धेला तक नहीं दिया गया है। अब नौकरी के नाम पर उनसे वसूली का यह सिलसिला चलाया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस तरह रकम की मांग किए जाने से इंकार करने की रस्म अदायगी ज़रूर की है, पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 


Share

Leave a Reply