छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति में हुआ व्यापक बदलाव : डॉ. रमन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति में हुआ व्यापक बदलाव : डॉ. रमन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्रहमारी विदेश नीति और उसकी उपलब्धियां राजस्थान के ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुये। बैठक को संबोधित किये, डॉ रमन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति में व्यापक बदलाव हुआ है, जिसके तहत लक्ष्य यह था कि भारत के बारे दुनिया की सोच कैसे बदली जायें, भारत की शक्ति, भारत की क्षमता, हमारा टेलेंट, दुनिया को कैसे समझाया जाये। साथ ही लक्ष्य था कि दूसरे देशों के साथ नई साझेदारी बनाने का, विदेश नीति के तहत लक्ष्य था कि अपने देश की प्रगति को कैसे आगे ले जाया जायें। विदेश नीति को कैसे पीपुल्स-सेंट्रीक बनाया जाये। इसके साथ ही साढ़े तीन करोड़ भारतीय मूल के लोग जो दुनिया के अलग-अलग देशों में है, उनको एक सेतु के रूप में देखे कि वो दुनिया को हमारे साथ जोड़े, जिससे हमारे विचार उनके माध्यम से दुनिया तक पहुंचे। यह सफल विदेश नीति का ही परिणाम है कि आज योग दिवस, अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का रूप ले चुका है। विदेश नीति की एक जिम्मेदारी होती है कि वो सुरक्षा के मामलों में जितने विकल्प देश के सामने रखे वह देश के हित में होता है। सफल विदेश नीति के कारण ही आज रक्षा के मामलें में हम फांस से राफेल विमान ले रहे है, रूस से एस-400 ले रहे है और अमेरिका से हैलिकाप्टर ले रहे है। हमने अपनी नीति के तहत राजदूतावास को यह पावर दिया है कि आप ग्राउण्ड स्थिति देखे और निर्णय ले इसके कारण जब महामारी में लोग फंसे थे तो 70 लाख लोगों को हम वापस लाने में सफल रहे है।


डॉ. रमन ने कहा, विपक्ष आरोप लगाता था कि प्रधानमंत्री विदेश घूमने जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के समय जिस तरह से भारत की सहायता के लिए विश्व के सभी देशों ने जिस तरह हाथ आगे बढ़ाया है उससे विपक्ष को समझ आ गया होगा कि प्रधानमंत्री विदेश क्‍यों जाते है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश प्रभारी प्रशिक्षण भगवती प्रसाद सरास्वत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, केन्द्रीय प्रवक्‍ता राज्यवर्धन
राठौर और अन्य प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


Share

Leave a Reply