CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं पर्ची

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं पर्ची
Share

रायपुर । छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  से मतदाता पर्ची निकाल सकते हैं। इस लिंक को क्लिक कर मतदाता अपने जिले, जनपद, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत तथा ग्राम का चयन करने के उपरांत अपने नाम के प्रथम चार अक्षरों (अंग्रेजी) में टाइप कर अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं तथा मतदान हेतु मतदाता पर्ची प्रिंट कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आयोजन तीन चरणों में कराया जा रहा है। प्रथम चरण का चुनाव 28 जनवरी को, द्वितीय चरण का चुनाव 31 जनवरी को और तृतीय चरण का चुनाव 3 फरवरी को होगा। वोट डालने के लिए मतदाता मतदान तिथि के पूर्व आयोग की वेबसाइट से मतदाता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता पर्ची के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट 17 प्रकार के दस्तावेजों में किसी भी एक का उपयोग कर मतदान कर सकते हैं। 
 
 
मतदान हेतु निर्दिष्ट दस्तावेजों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र (इपिक), बैंक-डाक घर द्वारा जारी फोटोयुक्त पास बुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक निकायों, पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट कार्ड), ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौंशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशनकार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र और फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस शामिल हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी-ईआर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची शामिल है।

 


Share

Leave a Reply