BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाक में उंगली करते ही बैन हो जाएगा आपका अकाउंट, यहां बनाया गया इंटरनेट से जुड़े अजीबो-गरीब नियम

 नाक में उंगली करते ही बैन हो जाएगा आपका अकाउंट, यहां बनाया गया इंटरनेट से जुड़े अजीबो-गरीब नियम
Share

वी चैट (WeChat) ने कुछ नई पाबंदियों की लिस्ट जारी है- जिनमें से एक पाबंदी ये भी है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान किसी को नाक में उंगली नहीं डालनी है। अगर किसी ने ऐसा किया तो इसे नियम का उल्लंघन मानते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। 

इतना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चों को पीठ की तरफ थप्पड़ मारने वाले वीडियोज और फोटो को भी वी चैट ने बैन किया है। माना जा रहा है कि मैसेंजिंग ऐप ने ये कदम चीनी सरकार के दबाव में उठाया है।  इस ऐप की कंपनी टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड में चीन की सरकार का बड़ा निवेश है. चीन में इस ऐप पर अश्लीलता और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप भी लग चुका है। 

चीन के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने नई पाबंदियों की एक लिस्ट प्रकाशित की है। इसमें 70 से ज्यादा एक्शन शामिल हैं, जो नियमों का उल्लंघन माने जाएंगे। इन्हीं प्रतिबंधों की लिस्ट में नाक में उंगली डालना और बच्चों को पीछे की ओर से थप्पड़ मारना शामिल किया गया है। वी चैट के चीन में 1 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं। ये चीन के लोगों का पसंदीदा मैसेजिंग ऐप है। चूंकि चीन में फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म्स को बैन किया जा चुका है, ऐसे में वी चैट ही प्रवासी चीनी लोगों का घर पर बात करने का सहारा है। 

चीन के साथ लद्दाख में हुई भारत की हिंसक झड़प के बाद पिछले साल भारत ने चीन के कई सोशल मीडिया ऐप्लिकेशंस को प्रतिबंधित किया गया था। इसमें वी चैट भी शामिल था। पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी वीचैट को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया थ।  उनका आरोप था कि इससे चीन अमेरिका की जासूसी करता है। वीचैट ने पिछले साल चैनल टूल लॉन्च किया था। इसके जरिए यूजर्स लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। चीन के सरकारी अधिकारी इस टूल को चीन में राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और अश्लीलता फैलाने का माध्यम मानते हैं।

Share

Leave a Reply