नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार, यहां देखे विडियो

'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार, यहां देखे विडियो
Share

नई दिल्ली. टीवी का लोकप्रिय शो जो दर्शकों के चेहरे मे मुस्कान लाता है, जो रोते हुए लोगों को भी हंसना सिखा देता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं, 'द कपिल शर्मा शो' की जो अब फिर से आपके चेहरे की हंसी लेकर लौट रहा है। हाल ही में एक प्रोमो लॉन्च हुआ है जिसमें सभी कॉमेडियन्स फॉम में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं, शो के जारी किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी और भारती सिंह नजर आ रहे हैं।

मजबूत टीम के साथ फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' के बंद होने से सभी फैंस काफी निराश हुए थे. वहीं एक बार फिर कपिल अपनी मजबूत टीम के साथ वापस आ रहे हैं. इस वीडियो को भारती सिंह ने शेयर करते हुए लिखा है, 'हम बहुत जल्द वापस आ रहे हैं.' अब फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. बता दें कि जारी किए गए इस प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती नजर नहीं आ रही हैं. वहीं फैंस कमेंट कर उनके शो में होना का कंफर्मेंशन ले रहे हैं. याद दिला दें की सुमोना का किरदार डॉक्टर गुलाटी के साथ खास पसंद किया गया था वहीं सुमोना और कपिल की नोकझोक फैंस को काफी पसंद आती थी. उन्होंने सरला बन लोगों का दिल जीत लिया था.

फरवरी 2021 को बंद हुआ था शो
खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) 21 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा. इस सिलसिले में बीते दिनों कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की मीटिंग भी हुई थी. बता दें कि जाना माना यह शो फरवरी 2021 को बंद हुआ था. इसी दौरान कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने थे. वे पिछले कुछ महीनों से पेरेंट्स हुड पीरियज एंजॉय कर रहे हैं

 


Share

Leave a Reply