लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 घायल

 भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 घायल
Share

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में कोहरे का कहर 13 लोगों की मौत का सबब बन गया। मंगलवार की देर रात जलपाईगुड़ी में कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया, जिसमे बोल्डर से लदी एक ट्रक कई गाड़ियों से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चीख पुकार मच गयी। देखते ही देखते मौके पर 13 लोगों की मौत हो गयी तो वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी इलाके का है, यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक कल देर रात कई गाड़ियों से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक मायानाली से गुजर रहा था। ट्रक मयनागुड़ी की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से एक टाटा मैजिक, मारूति वैन गलत दिशा में आ रहा थी।

कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी बहुत कम हो गयी और इस कारण पहले आमने सामने से ट्रक और टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गयी और फिर ट्रक और मारूति वैन भिड़ गए। जिसकी वजह से ट्रक पर लड़े कई बोल्डर अन्य गाड़ियों पर गिर गए। जिसमे दबकर 13 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 18 लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले धुपगुड़ी अस्पताल भेजा गया। फिर उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

जलपाईगुड़ी के एएसपी डॉ. सुमंत रॉय ने हादसे की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदा ट्रक, एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही गाड़ियों से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
 

Share

Leave a Reply