13 जुलाई : कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 38.14 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 31,443 नये मामले दर्ज हुये,जो 118 दिनों में सबसे कम हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 3,00,63,720 मरीज स्वस्थ हुये।
रिकवरी दर बढ़कर 97.28% हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान 49,007 मरीज ठीक हुए।
भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,31,315 है; 109 दिनों में सबसे कम।
सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.40% हैं।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.28% है
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.81%, लगातार 22वें दिन भी 3% से कम







.jpeg)












