नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक नज़र कोविड -19 टीकाकरण अपडेट (अभी तक)

एक नज़र कोविड -19 टीकाकरण अपडेट (अभी तक)
Share

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के सभी नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है । इस टीकाकरण अभियान को और अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता का पहले से ही अनुमान लगा लेने के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति की श्रुंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है ।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के एक हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के इस नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75% स्वयं खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी निशुल्क आपूर्ति करेगी।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों के माध्यम से 38.54 करोड़ (38 करोड़ 54लाख 01 हजार 150) से अधिक वैक्सीन (खुराकें) प्रदान की जा चुकी हैं।

इसमें से आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अपव्यय सहित कुल खपत 36 करोड़ 80 लाख 68 हजार 124 खुराक है ।

एक करोड़ 73 लाख से अधिक (1,73,33,026) बची हुई ()शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लाभार्थियों को दिया जाना है। 


Share

Leave a Reply