BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हत्या, आईईडी विस्फोट सहित बड़ी वारदातों में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

 हत्या, आईईडी विस्फोट सहित बड़ी वारदातों में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
Share

बीजापुर। बस्तर रेंज में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने हत्या, आईईडी विस्फोट सहित बड़ी वारदातों में शामिल एक नक्सली माड़वी सोमारू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। जिसे आज जिला न्यायालय में पेश किया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना भैरमगढ़ में माओवादी माड़वी सोमारू पिता माड़वी मुड़ो उम्र 31 वर्ष ग्राम डालेर, पातरपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर (जन मिलिशिया सदस्य) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत में 24 जुलाई 2011 को डालेर-चिहका मार्ग पर एक ग्रामीण की हत्या कर राशन एवं मोटर साईकल लूट की घटना को अंजाम दिया था, 05 जुलाई 2017 को आदवाड़ा के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में शामिल था, 25 अगस्त 2017 को आदवाड़ा, बिरियाभूमि, इदेर, हिंगुम मार्ग को 55 स्थानों पर सड़क काट कर मार्ग अवरूद्ध कर लोक संपत्ति को क्षति पहुचाने, 23 मई 2018 को टिण्डोड़ी नाला के पास ग्रामीण लक्ष्मण पोयाम का घर से अपहरण कर हत्या करने में शामिल था, 07 जनवरी 2018 को डालेर के जंगल में सर्चिंग पर्टी पर आईईडी विस्फोट कर हमला में शामिल था, एवं 02 मार्च 2020 को डालेर छिंदपारा के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट कर फायरिंग करने में शामिल था, जिसमें थाना जांगला में पदस्थ सहायक आरक्षक जगदेव नेगी के आंख में गंभीर चोंट लगी थी। इसके अलावा पकड़े गये नक्सली माड़वी सोमारू के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में 05 स्थाई वारंट भी लंबित था।

Share

Leave a Reply