लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब रितिक रोशन चले हॉलिवुड, अमेरिका में हायर की टैलंट एजेंसी...

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब रितिक रोशन चले हॉलिवुड, अमेरिका में हायर की टैलंट एजेंसी...
Share

बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब रितिक रोशन हॉलिवुड में अपना टैलंट दिखाने जा रहे हैं। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक को हॉलिवुड टैलंट एजेंसी दि गेर्श एजेंसी वेस्ट में पैर जमाने में मदद करेगी।
 
वैसे जब रितिक ने 2000 में फिल्म कहो न प्यार है से डेब्यू किया था तो वह रातोरात सुपरस्टार बन गए थे। इतना ही नहीं उनके लुक्स को देखकर कई लोगों का कहना था कि वह हॉलिवुड में ट्राई कर सकते हैं। अब फाइनली यह बात सच होती दिखाई दे रही है।

गेर्श एजेंसी हॉलिवुड की सबसे पुरानी टैलंट फर्म्स में से एक है। अब यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि हॉलिवुड रितिक के स्वैग और उनके ऐक्टिंग टैलंट को किस तरह से पेश करता है।

रितिक के हॉलिवुड जाने की बात पर उनकी मैनेजर अमृता सेन बताती हैं, रितिक हमेशा लिमिट्स को तोडऩे वाले रहे हैं। 20 साल से वह इंडियन सिनेमा में नए जॉनर्स, नए नरेटिव कॉन्सेप्ट्स और बेहतरीन स्टोरीटेलिंग देने में मदद करते रहे हैं। गेर्श एजेंसी के साथ पार्टनरशिप के साथ रितिक के ऐंबिशियस विजन को पूरी दुनिया तक ले जाया जा सकेगा।

Share

Leave a Reply