BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

14 दिन की न्यायिक हिरासत में अर्नब गोस्वामी भेजे गए जेल

 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अर्नब गोस्वामी भेजे गए जेल
Share

मुंबई। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किये गए रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही अर्नब को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम में मौजूद एक महिला अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

आपको बता दें रिपब्लिक टीवी एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार की सुबह पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। मामला साल 2018 का है। मई के महीने में इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने अलीबाग स्थित अपने घर मे आत्महत्या कर लिया था। अन्वय के द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए अर्नब गोस्वामी सहित तीन को जिम्मेदार ठहराया था।

अर्नब पर आरोप है कि उन्होंने अपने अपने दफ्तार का काम करवाया और उसका 83 लाख रुपये नहीं दिया। अन्वय नाइक और उनकी मां की आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरु की लेकिन मामले की फाइल बंद कर दी गई। जिस दौरान का यह मामला है उस दौरान राज्य में भाजपा की सरकार थी। सत्ता परिवर्तन के साथ ही पीड़ित परिवार ने नई सरकार के सामने न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार की गुहार पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया था।

इसी मामले में सुसाइड नोट में अर्नब के अलावा और जिन दो लोगों का नाम था पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक का नाम नितेश सारडा है और दूसरे का फिरोज शेख। नितेश सारडा पर सुसाइड नोट में 55 लाख रुपये और फिरोज शेख पर 4 करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप है।

Share

Leave a Reply