BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत बायोटेक : कोवैक्सीन की घटाई कीमत ,जानें राज्यों को मिलेगी अब इस कीमत पर

भारत बायोटेक : कोवैक्सीन की  घटाई कीमत ,जानें  राज्यों को मिलेगी अब इस कीमत पर
Share

नई दिल्ली: भारत बायोटेक ने राज्यों के लिए ‘कोवैक्सीन’ की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक घटा दी है. हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने पहले अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की थी. अब कंपनी ने राज्य सरकारों के लिए कीमत घटा कर 400 रुपये प्रति खुराक कर दी है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी थी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वैक्सीन की अधिक कीमतों को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है. इसी के मद्देनजर पिछले दिनों मोदी सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें. यहां ध्यान रहे कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाया जाएगा. इसके लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है.

 

 

 

 


Share

Leave a Reply