नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की आत्महत्या, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की आत्महत्या, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Share

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पताल में खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। संक्रमित युवक की इस हरकत के चलते पूरे कोविड अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक कोविड अस्पताल का है। यहा भर्ती एक कोरोना मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है।
 
 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव का रहने वाला था। उसने जिले के दिव्यांग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से अपने गांव पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद 4 अगस्त को युवक को कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

 


Share

Leave a Reply