BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: इस राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत, जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर: इस राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत, जहरीली शराब बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
Share

पंजाब/अमृतसर। पंजाब के अमृतसर, बटाला और तरनतारन इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के जहरीली शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही थाना तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में एसआईटी बनाई गई है, जो सारे मामले की जांच करेगी। 

पढ़िए पूरी खबर-
मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली पांच मौतें 29 जून की रात को अमृतसर ग्रामीण के थाना तरसिक्क में मुच्छल और तंग्रा से हुई थीं। 30 जुलाई की शाम को मुच्छल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दो और मौतें गांव मुच्छल में हुईं, जबकि दो लोगों की मौत बटाला शहर में हुई। आज फिर बटाला में पांच लोगों की मौत हुई है यानी अब तक बटाला में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तरनतारन में चार लोगों की मौत हुई है। 

इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. इसकी जांच जालंधर के डिविजनल कमिश्नर को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने डिविजनल कमिश्नर को छूट दी है कि वह किसी पुलिस अफसर या विशेषज्ञ की जांच में मदद ले सकते हैं। सीएम अमरिंदर ने कहा कि जांच में दोषी मिले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

जहरीली शराब मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह राज्य में चल रही किसी भी प्रकार की शराब बनाने वाली इकाइयों पर नकेल कसने के लिए तलाशी अभियान शुरू करे। पुलिस ने बलविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अमृतसर-ग्रामीण द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि चार व्यक्तियों (जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, कृपाल सिंह और जसवंत सिंह) का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

Share

Leave a Reply