लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: नहर में डूबने से 6 छात्रों की मौत, साथी को बचाते डूबे सभी

 बड़ी खबर: नहर में डूबने से 6 छात्रों की मौत, साथी को बचाते डूबे सभी
Share

एलुरु। पश्चिम गोदावरी जिले के वसंथवाड़ा गांव के पास बुधवार को पानी में डूबने से छह छात्र की मौत हो गई। ये सभी छात्र भूदेवपते गांव के रहने वाले थे और इनकी उम्र करीब 16 से 18 साल के बीच थी। 
 

सूत्रों के अनुसार, आम तौर पर नहर में गहराई लगभग दो फीट होती है लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण गहराई लगभग 10 फीट तक बढ़ गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन्होंने तैरकर निकलने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से डूब गए।

उन्होंने कहा, इनमें से एक को डूबता हुआ देख बाकी छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी डूब गए। शवों को बाहर निकालने के लिए गोताखोर बुलाए गए थे।
 

मृतकों की पहचान जी मनोज (16), कोनवारापु राधाकृष्ण (16), कर्णति रंजीत (16), श्रीरामुला शिवाजी (17), गंगाधर वेंकट (17) और भुवन (18) रूप में हुई है। वेलेरपाडु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply