BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बाबा ने ढाबे को फेमस कराने वाले यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जाने क्या है मामला

 बड़ी खबर: बाबा ने ढाबे को फेमस कराने वाले यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जाने क्या है मामला
Share

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय `बाबा का ढाबा` के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के डोनेशन के पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

हाल ही में `बाबा का ढाबा` के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह फेमस हो गए थे। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। 

बाबा का ढाबा के मालिक ने यूट्यूबर वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की। 

कांता प्रसाद ने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की। 

जानकारी के मुताबिक, इस बीच, गौरव वासन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की है और अपनी बात को साबित करने के लिए वह जल्द ही एक वीडियो के रूप में बैंक का वेरिफाइड स्टेटमेंट अपलोड करेंगे।
 

Share

Leave a Reply