बड़ी खबर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सनी देओल के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने न्यूज एजेंसी को कुल्लू चीफ मेडिकल ऑफिसर से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि सनी देओल और उनके कुछ दोस्त मुम्बई के लिए रवाना होने का प्लान बना रहे थे इस बीच मंगलवार को एक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सनी देओल ने हाल ही में मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी करवाई थी और वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में रुके हुए थे। सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बाबाजी के आशीर्वाद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नजर आएंगे। खुशनसीब हूं कि पापा, भाई और बेटे के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म अपने-2 दिवाली 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 2, 2020







.jpeg)












