बड़ी खबर: बिहार चुनाव के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की संन्यास की घोषणा, पढ़े पूरी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने धमदाहा में रैली के दौरान राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 मेरा अंतिम चुनाव होगा। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।
This is my last election, says Bihar CM and JD(U) Chief Nitish Kumar during an election rally in Purnia#BiharElections2020 pic.twitter.com/vLSL4uQd4v
— ANI (@ANI) November 5, 2020
नीतीश का धमदाहा में रैली में बड़ा ऐलान-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा में रैली में जनता से कहा कि आप जान लीजिए आज तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। अब परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला. अब आप बताइए वोट दीजिएगा ना इनको। हम इन्हें जीत की माला समर्पित कर दें. बहुत बहुत धन्यवाद।







.jpeg)












