छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: डीआरआई ने पकड़ी 1000 करोड़ रुपए की ड्रग्स, फाइनेंसर सहित 2 गिरफ्तार

  बड़ी खबर: डीआरआई ने पकड़ी 1000 करोड़ रुपए की ड्रग्स, फाइनेंसर सहित 2 गिरफ्तार
Share

मुंबई। मुंबई में ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस 191 किलोग्राम हेरोइन की कीमत एक हज़ार करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई स्थित नवा सेवा पोर्ट पर पकड़ी गई हेरोइन की ये खेप अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए समुद्र के रास्ते मुंबई के पोर्ट पर पहुंची थी। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस और कस्टम विभाग ने जॉइंट ऑपरेशन में ये खेप जब्त की है। अब तक इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक तस्करों ने ड्रग्स को प्लास्टिक के पाइप में छुपाकर रखा था। इस पाइप पर इस तरह से पेंट किया गया था कि ये बांस के टुकड़े दिख रहे थे। तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया। इस मामले में ड्रग्स के इंपोर्ट के डटक्यूमेंट्स तैयार करने वाले दो कस्टम हाउस के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की बात भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक फाइनेंसर को भी गिरफ्तार किया गया है। इसे मुंबई लाने की तैयारी चल रही है।

राजस्व विभाग ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार 2 लोगों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरास में भेज दिया गया है। ये सारे ड्रग्स कई कंटेनर में छिपाकर लाए गए थे। कंटेनर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात के समुद्री मार्ग से करीब 500 करोड़ रुपये की हेरोइन की कथित तस्करी के सिलसिले में पाकिस्तान और दुबई से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर गिरोह के आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप दर्ज किए। आरोप पत्र में कहा कि उसकी जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से उक्त गिरोह द्वारा गुजरात में समुद्री रास्ते से तीन खेप में हेरोइन लाई गयी। ये गिरोह पाकिस्तान के नागरिकों के साथ साजिश रचते हुए काम कर रहा था।

Share

Leave a Reply