BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : भारत में महामारी से ठीक होने (रिकवरी) की दर लगभग 97 प्रतिशत, पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दरों में से एक

बड़ी खबर : भारत में महामारी से ठीक होने (रिकवरी) की दर लगभग 97 प्रतिशत, पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दरों में से एक
Share

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से भारत की (रिकवरी) दर लगभग 97 प्रतिशत हो गई है। भारत की रिकवरी दर पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दर में से एक है। कुल 1,03,73,606 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,301 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 1.75 लाख (1,73,740) से कम रह गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का मात्र 1.62 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के राष्ट्रीय रूझान के अनुरूप 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों का 78 प्रतिशत पांच राज्यों-केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं। 28 जनवरी 2021 को सुबह 7:30 बजे तक लगभग 23.5 लाख (23,55,979) लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में 6,102 सत्रों के तहत 3,26,499 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक 24,764 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।



Share

Leave a Reply