BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बेवफाई के शक में EX ब्वायफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर शव को किया आग के हवाले

 बड़ी खबर: बेवफाई के शक में EX ब्वायफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर शव को किया आग के हवाले
Share

अनंतपुर। प्रेमी जोड़े अक्सर किसी ना किसी कारणों से चर्चाओं में बने रहते है। लेकिन अब एक दिल-दहला देने वाली खबर अनंतपुर से सामने आई है जहां बेवफाई के शक में एक्स ब्वायफ्रेंड ने SBI बैंक में काम करने वाली गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती के शव को आग में जला भी दिया गया। आरोपी एक्स ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के किसी और के साथ रिश्ते हो जाने से नाराज था।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम स्नेहलता था। स्नेहलता और आरोपी गूटी राजेश रिलेशनशिप में थे। राजेश मकान बनाने का काम करता था। स्नेहलता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क है। नौकरी लगने के बाद वह राजेश से दूर रहने लगी। जिसके बाद स्नेहलता अपने कॉलेज के एक क्लासमेट के नजदीक हो गई। राजेश को जब इसका पता चला तो वह आगबबूला हो गया। उसने स्नेहलता की हत्या का प्लान बनाया।

गुस्से में आकर युवती का दबाया गला-
पुलिस जांच में कॉल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि स्नेहलता और राजेश ने पिछले एक साल में 1,618 बार बात की थी। पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार राजेश ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उसे बाइक पर बिठाकर ले गया क्लासमेट से दोस्ती की बात पर दोनों का झगड़ा होने लगा और गुस्से में आकर राजेश ने स्नेहलता का गला दबा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भूसारपू सत्या ने बताया, अनंतपुरम जाते समय राजेश ने बदानापल्ली में अपनी बाइक रोकी और क्लासमेट प्रवीण के साथ रिश्तों को लेकर स्नेहलता से सवाल करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान राजेश ने उसका गला दबा दिया और पहचान छुपाने के लिए उसने बैंक के पेपर जला दिए और उनको शव पर डाल दिया। इस वजह से शव अधजला हो गया. मृतका के साथ यौन शोषण या रेप नहीं हुआ था।

Share

Leave a Reply