BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा

 बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा
Share

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक मामला सामने आया है जहां, सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच इस कदर मारपीट हुई की, मामला बेडरूम से थाना पहुंच गया।

पढ़िए पूरी खबर-
शनिवार को ही विशाल की शादी धूमधाम से हुई थी, लेकिन सोमवार को ही दुल्हन और दुल्हे में मारपीट हो गयी। बाद में इसमें ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी कूद पड़े, जिसके बाद दुल्हन की जबरदस्त तरीके से पिटाई हो गयी।

दुल्हन के मोबाइल पर बात करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद-
सुहागरात के दिन ही मारपीट के मामले में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे। दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उधर, दुल्हन का कहना है कि पूरी रात दूल्हा कमरे में आया ही नहीं। बाद में जब परिवार वालों के दबाव के बाद वो कमरे में आया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। दुल्हन की पूरी रात रोते बिलखते गुजरी।

दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस-
दुल्हन के घरवाले उसकी ससुराल पहुंचे गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ इनकार कर दिया और वो अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची और दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया। इतना ही नहीं, दुल्हन ने पुरन्दरपुर थाने के इंचार्ज को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ अपने चोटों के निशान भी दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। तो वहीं, दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

Share

Leave a Reply