BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना

 बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना
Share

हाथरस। यूपी के हाथरस से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की एक फैक्ट्री में गधे के गोबर, गाय के गोबर एसिड, घास और भूसे में रंग मिलाकर नामी कंपनी का मसाला तैयार किया जाता था। नवीपुर इलाके में चल रही इस फैक्ट्री के मालिक अनूप वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया गया है। वार्ष्णेय सीएम योगी आदित्यनाथ के 2002 में बनाए गए संगठन हिंदू युवा वाहिनी का मंडल सह प्रभारी है। पुलिस ने 300 किलोग्राम से अधिक नकली मसालों को भी जब्त किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
हाथरस के नवीपुर इलाके में उसके कारखाने में पुलिस ने छापे के दौरान लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर सहित कई मसाले पाए। गरम मसाला और हल्दी में गधे की लीद, रंगों, एसिड और घास का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने मसालों के 27 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कारखाना मालिक वार्ष्णेय को सीआरपीसी धारा 151 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मीना ने कहा कि एक बार लैब टेस्ट के नतीजे आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी समय से मिल रही शिकायत पर फ़ूड इंस्पेक्टर के साथ यहां दबिश दी गयी थी। इस बीच, यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया और बस्ती जिले के सद्दाम हुसैन अंसारी के रूप में पहचाने जाने वाले उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। 

Share

Leave a Reply