बड़ी खबर: 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, दुकानदार ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
खंडवा। मध्यप्रदेश से एक बार फिर शर्मनाक हरकत की घटना सामने आई है जहां, 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की है जहां, कथित तौर पर एक दुकानदार ने 14 साल की नाबालिग से बलात्कार किया जिसके बाद उसका शव उसी की दुकान की छत पर मिला।
पढ़ें : शर्मनाक हरकत: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हैवानो ने प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और दागे सिगरेट
वारदात के बाद से ही आरोपी दुकानदार लापता था। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में किशोरी किराने की दुकान पर बिस्किट खरीदने गई थी। दो घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी।
ऐसे दिया घटना को अंजाम-
आरोप है कि किराना दुकानदार उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं किशोरी को खोजते हुए जब परिजन गांव वालों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ पाया।
इसके बाद जब कुछ लोगों ने दुकान के आसपास खोजबीन के दौरान छत पर देखा तो सभी के होश उड़ गए। किशोरी का शव संदिग्ध हालत में एक कोने में पड़ा हुआ था। शव को देखते ही परिजनों की हालत खराब हो गई और वो फूट-फूटकर रोने लगे। मृतक लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
पढ़ें : "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो के भिड़े ने लगाई अपनी बालकनी से छलांग, जानिए क्या है पूरा मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद धनगांव पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहां के एसपी विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान के पास ही किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था और हत्या में पत्नी ने भी साथ दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सीधी में चार लोगों ने एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी।







.jpeg)












