BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share

मुंगेली। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। वही अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच एक और जिला लॉकडाउन होने जा रहा है। इस बाबत कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। 17 सितंबर से एक सप्ताह के लिए यानि 23 सितंबर तक के लिए शहर को लॉक कर दिया जायेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा।
 
 
मुंगेली कलेक्टर पीसी एल्मा ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में कोरोना से बढ़े संक्रमण के मद्देनजर बचाव व आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण के लिए जिलेवासियों की मांग पर 17 सितंबर से 23 सितंबर के रात 12 बजे तक नगरीय क्षेत्र को टोटली लॉकडाउन किया जा रहा है।
 
 
कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले सभी सरकारी कार्यालयों, अर्धशासकीय व अशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा। हालांकि कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं नगरीय क्षेत्र में बस, टैक्सी, आटो, ई रिक्शा को भी बंद कर दिया गया है, सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहन को चलाने की इजाजत होगी।
 
 
वहीं जिले की सभी दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, फैक्ट्री, गोदाम व साप्ताहिक हाट को भी बंद कर दिया जायेगा, हालांकि इमरजेंसी उत्पाद करने वाली फैक्ट्रियों को छूट दी जायेगी। वहीं धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल को भी बंद कर दिया जायेगा। बिना मास्क के बाहर निकलने पर 100 रुपये का जुर्माना और दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a Reply