BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कुख्यात अपराधियों के नाम से डाक टिकट जारी, डाकघर में मचा हड़कंप

 बड़ी खबर: कुख्यात अपराधियों के नाम से डाक टिकट जारी, डाकघर में मचा हड़कंप
Share

कानपूर। डाक विभाग ने दो नामचिन बड़े अपराधियों की फोटो वाले डाक टिकट जारी कर दिया है, जो छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी की है। इन टिकटों के जरिए देश में कहीं भी चिट्ठी भेजी जा सकती है। यह टिकट माई स्टांप योजना के तहत छापे गए हैं। हालांकि इसकी जानकारी होते ही डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही जांच का आदेश भी दे दिया गया है। खबर आ रही है कि टिकट जारी करने वाले डाक सहायक रजनीश कुमार को प्रवर डाक अधीक्षक ने निलंबित कर दिया गया। उल्लेेखनीय है कि छोटा राजन मुंबई की एक जेल में है और मुन्ना बजरंगी की 2018 में उत्तीर प्रदेश की बागपत जेल में हत्याभ कर दी गई थी। बजरंगी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णातनंद राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्याम का आरोप था।

डाक विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शहर के मुख्यह डाकघर में छोटा राजन और बजरंगी की तस्वी रों के साथ डाक टिकट जारी किये गये। इन डाक टिकट के लिए 600 रुपए फीस जमा की गई थी। इसके एवज में विभाग ने 12 टिकट छोटा राजन के और 12 टिकट मुन्ना बजरंगी के जारी कर दिए।

दोनों माफियाओं की फोटो लगी हर टिकट का मूल्य पांच रुपए है। हालांकि पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने कहा है कि मैं खुद जांच कर रहा हूं। पता कर रहा हूं कि गलती किससे हुई है? यह तय किया जाएगा कि अब ऐसी गलती न हो।

बताते चले कि माई स्टांप योजना 2011 में शुरू की गई थी। इसके तहत सिर्फ 600 रुपए फीस देकर कोई भी व्यक्ति अपनी तस्वीरों वाले 12 डाक टिकट जारी करवा सकता है। ये दूसरे डाक टिकटों की तरह मान्य होते हैं। इनसे आप देश के किसी कोने में डाक भेज सकते हैं।

टिकट बनवाने के लिए पासपोर्ट साइज का फोटो और पूरा ब्योरा देना पड़ता है। एक फार्म भरवाया जाता है। इसमें यह जानकारी देनी पड़ती है कि जिसके नाम पर डाक टिकट जारी हो रहा है, उसका जीवित है। उस व्यक्ति को सत्यापन के लिए डाक विभाग भी जाना पड़ता है।

पोस्टैमास्टमर जनरल वीके वर्मा ने छोटा राजन और मुन्नाक बजरंगी की तस्वीारों वाले डाक टिकट जारी करने में हुई चूक को स्वीरकार किया। वर्मा ने कहा कि अनियमितता और खामियों की जांच शुरू कर दी गई है। वर्मा ने कहा, ``डाक टिकट जारी करने से पहले पहचान की जो आवश्यशक प्रक्रिया है, उसका अनुपालन किये बिना ही जिम्मे दार कर्मी ने डाक टिकट जारी कर दिए।`` उन्होंयने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टिया डाकघर के फ‍िलाटेली (डाक टिकट-संग्रह) विभाग के प्रभारी रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पोस्टामास्टकर जनरल ने कहा, `` हमने इस संबंध में कुछ अन्य  कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये हैं।`` उन्होंुने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्तक कदम उठाने का फैसला किया गया है।
 

Share

Leave a Reply