BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के उड़े होश

 बड़ी खबर: पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के उड़े होश
Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के गुरुवार को तब होश उड़ गए जब एक शख्स ने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी। कॉल के तुरंत बाद सारी पुलिस यूनिट सक्रिय हो गई और पुलिस ने कॉलर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस शख्स तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह नशे की हालत में था और नशे में ही शख्स ने पुलिस को कॉल कर दिया था। आरोपी की पहचान नितिन के तौर पर की गई है। वह दक्षिणपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने अपने घर के पते की जानकारी भी दी थी।

शख्स ने पुलिस को बताया था कि वह दक्षिणपुरी इलाके के ब्लॉक-18 में स्थित मकान संख्या 198 से कॉल कर रहा है और वो मोदी जी की हत्या कर देगा। कॉल के तुरंत बाद अंबेडकर नगर पुलिस थाना सक्रिय हो गया और कॉलर को ट्रेस करने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी बूरी तरह नशे की हालत में था, फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। 

सीएम योगी को दो बार मिल चुकी धमकी-
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आरोपी ने डॉयल 112 पर जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। धमकी देने वाला आरोपी नाबालिग था। 

नाबालिग के पास मोबाइल फोन और सिम मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार ग्रह भेज दिया है। वहीं 21 मई को भी योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली थी। 

यह संदेश मुंबई से आया था, जिसके बाद यूपी पुलिस की एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ इस जानकारी को साझा किया और महाराष्ट्र पुलिस ने 20 साल के फैजल को गिरफ्तार कर लिया था। 

Share

Leave a Reply