BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कोचिंग जा रहे 6 छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत चार की हालत गंभीर

 बड़ी खबर: कोचिंग जा रहे 6 छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत चार की हालत गंभीर
Share

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में कोचिंग के लिए जा रहे आधा दर्जन छात्रों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। इस भीषण हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा गुरूवार सुबह-सुबह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास हुआ। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार आधा दर्जन छात्रों को रौंद दिया। इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सभी छात्र कोचिंग पढऩे के लिए कुलपहाड़ जा रहे थे। 

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रों को रौंदने के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की गिरफ़्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सभी आरोपी ट्रक वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझा बुझाकर शांत करवाया। 

Share

Leave a Reply