BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आम आदमी को बड़ी राहत: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

 आम आदमी को बड़ी राहत: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर
Share

नई दिल्ली। एक ओर जहां कोरोना महामारी के चलते देश भर में महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सितंबर महीने के लिए जारी की गई एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है। आईओसी की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है।

कोलकाता और मुंबई में भी दाम 2 रुपये घटकर क्रमश: 1196.50 रुपये और 1,089 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 3 रुपये घटकर 1250 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

बता दें कि रसोईं गैस की दर भी एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी है। एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर दिल्ली में एक रुपये बढ़ा कर 594 रुपये के भाव कर दिया गया था। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतें एक जुलाई से क्रमश: 594 रुपये, 620.50 रुपये, 594 रुपये और 610.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई हैं। रसोईं गैस फरवरी में 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गयी थी। ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है।

Share

Leave a Reply