BREAKING NEWS: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अचानक तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें हाथ और पीठ में दर्द महसूस हुआ औऱ आखों के सामने अंधेरा छा गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर सौरव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है. हर्षा भोगले ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|
Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family!







.jpeg)












