सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा में उछाल आगया है। छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है की। अब इसके साथ ही कोरोना से मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। लेकिन बावजूद कई कोरोना मरीज इस बीमारी को मजाक बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे मस्तीबाज कोरोना मरीजों को प्रशासन सबक सीखाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि ऐसे कोरोना मरीज जो टेस्ट कराने के वक्त गलत मोबाइल नंबर दे रहे हैं या फिर जो मरीज पॉजेटिव आने के बाद अपना मोबाइल बंद कर गायब हो जा रहे हैं, उन मरीजों के खिलाफ सीधे FIR की जाये।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात को लेकर परेशान थे कि उन्हें कई मरीजों का पता नहीं मिल रहा है और जो मोबाइल नंबर दिया गया है, वो या गलत है या फिर बंद है। ऐसे में ना तो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा पा रहा था और ना ही उनके प्राइमिरी कांटेक्ट्स को ही तलाशा जा पा रहा था। राजधानी में ऐसे मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के बढ़ने की एक बड़ी वजह ये भी सामने आ रही थी।







.jpeg)












