BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नौसेना घोटाले में चार राज्यों में सीबीआई का छापा, नकदी समेत कई अहम दस्तावेज बरामद

नौसेना घोटाले में चार राज्यों में सीबीआई का छापा, नकदी समेत कई अहम दस्तावेज बरामद
Share

नईदिल्ली। सीबीआई ने नौसेना में फर्जी बिल के जरिए घोटाले करने के मामले में शुक्रवार को चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुई छापेमारी में सीबीआई की टीम करीब 30 ठिकानों पर पहुंची और कार्रवाई की। पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए जाली बिल बनाकर 6.76 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है। बता दें कि घोटाले का ये पूरा मामला पश्चिमी नौसेना का है।

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

नौसेना के कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदार गोडबोले और आरपी शर्मा और पेटी ऑफिसर एलओजी कुलदीप सिंह बघेल पर आरोप है कि इन लोगों ने कथित रूप से फर्जी बिल तैयार कर 6.76 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। ताजा जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपये नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए है।
 
 
आईटी हाईवेयर की आपूर्ति के लिए आकस्मिक व्यय बिल के भुगतान के नाम पर फर्जी बिल के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस पूरे मामले की रक्षा मंत्रालय की ओर से आंतरिक जांच की जा चुकी है। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी 23 अक्टूबर 2019 को सीबीआई को दी। रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
 
 
सीबीआई से जुड़े अधिकारियों को कहा है कि अभी तक की जांच से ऐसा लगता है कि यह घोटाला 6.76 करोड़ से बड़ा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply