BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं: जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा को लेकर क्या कहा

 जनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं: जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा को लेकर क्या कहा
Share

दिल्ली। जनवरी-फरवरी में होने वाली CBSE बोर्ड की परीक्षाएं टल गई है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा विभाग द्वारा आज CBSE बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाना था, लेकिन आज टाइम टेबल जारी नहीं किया गया। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज केंद्रीय बोर्ड के शिक्षकों से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। उन्होंने परीक्षाएं निश्चित रूप से होंगी। क्योंकि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं कराना बहुत ही जरूरी है।

वहीं, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के दौरान ए​क शिक्षिका द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के साथ है। हम लगातार छात्रों के साथ बात कर रहे हैं। हमने कोरोना काल में जेईई मेन और नीट जैसी बड़ी परीक्षाएं कराईं। बिहार चुनाव में इन परीक्षाओं का उदाहरण लिया गया। जनवरी-फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराई जा सकती है, इस पर मंथन करेंगे। आगे सूचना दी जाएगी। लगातार बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि अगले महीने यानी जनवरी के पहले सप्ताह में सीबीएसई परीक्षा तिथियों जारी कर सकता है।

Share

Leave a Reply