BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भिलाई की सिमी करण ने पाया 31वां रैंक

छत्तीसगढ़: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भिलाई की सिमी करण ने पाया 31वां रैंक
Share

 नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जिसमें प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं। आपको बता दे की इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के भ‍िलाई की रहने वाली सिमी करण ने 31वीं रैंक हासिल करके अपने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है| आईएएस अवनीश शरण ने सिमी को ट्व‍िटर पर बधाई दी है|बता दें कि सिमी ने इससे पहले आईआईटी मुंबई से बीटेक की परीक्षा पास की थी इसके बाद वो लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं|

 

पढिये पूरी खबर-
आयोग ने इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं।

यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गई है।

अगर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है तो वह यूपीएससी कैंपस परिसर में वर्किंग डेज पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जाकर जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच 23385271 / 23381125 / 23098543 पर फोन करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

Share

Leave a Reply