BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने की बड़ी घोषणा: अब भारत में अपना कारोबार बंद करेगी टिकटॉक

 चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने की बड़ी घोषणा: अब भारत में अपना कारोबार बंद करेगी टिकटॉक
Share

नई दिल्ली। चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की, लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है, हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं। बाइटडांस के एक सूत्र के अनुसार कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया। जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है। 

उन्होंने कहा, यह इसलिए निराशाजनक है कि पिछले सात महीनों में, हमारे प्रयासों के बावजूद हमें इस बारे में स्पष्ट दिशा नहीं दी गई कि हमारे ऐप को कैसे और कब फिर से चालू किया जा सकता है। इस बात का गहरा अफसोस है कि भारत में हमारे 2,000 से अधिक कर्मचारियों को आधे साल तक बनाए रखने के बाद अब हमारे पास अपने कार्यबल को घटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी टिक्कॉक को फिर से शुरू करने के लिए तत्पर है। भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक और हेलो सहित चीन के 59 ऐप को बंद कर दिया था। ईमेल में लिखा है, हमने खर्चों में कटौती की है, जबकि हम अभी भी लाभ का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, जब हमारे ऐप काम नहीं कर रहे, हम कर्मचारियों के पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकते। हम इस फैसले से कर्मचारियों पर होने वाले असर से परिचित हैं, और हमें अपनी टीम के साथ सहानुभूति है। बाइटडांस के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा स्थानीय काननों और नियमों का पालन करने के बावजूद उसके ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया। 

Share

Leave a Reply